Tuesday, October 20th, 2026

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
7 जनवरी को दो बच्चों को छोड़कर मॉ बिलासपुर गई थी और पास में रहने वाले आरोपी लक्ष्मण ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर फरार हो गया। 28 जनवरी को बच्ची के पेट में दर्द होने पर माँ का घटना की जानकारी हुई और उसने आरोपी के खिलाफ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस को गई गई शिकायत में पीड़िता की माँ ने बताया कि 7 जनवरी को अपनी दोनों बच्चियों को छोड़कर घर से वह अपने किसी काम से बिलासपुर गई हुई थी। इसी का फायदा उठाकर पास में ही रहने वाला 20 वर्षीय लक्ष्मण ने घर में घुस आया और बच्चों के साथ खेलने लगा। इस बीच उसने उसकी 9 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की और बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर फरार हो गया। डरी-सहमी बच्ची ने जान से मारने की धमकी सुबकर घर लौटी माँ को कुछ भी नहीं बताई। लेकिन दो से तीन दिन बाद पेट में दर्द होने की बात कही जिससे बच्ची की माँ ने नजरअंदाज कर दिया।

28 जनवरी को बच्ची ने रोते हुए फिर से पेट में दर्द होने की बात कही, इस पर मां ने प्यार से पूछा तो बच्ची ने सारी घटना की जानकरी मां को दी। माँ ने तुरंत की गौरेला-पेंड्रा-मरवाही थाने पहुंची और आरोपी लक्ष्मण के खिलाफ मामला दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बच्ची का तत्काल मेडिकल जांच करवाया जिसमें बच्ची के साथ हुई जबरदस्ती की पुष्टि हो गई। पुलिस लगातार इलाके में लक्ष्मण की तलाश कर रही थी आखिरकार कल उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल लिया और पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय